4 नवंबर 1991 को लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में जब मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी, तब से अबतक पार्टी एक लंबा सफर तय कर चुकी है। समाजवादी पार्टी के 25 साल के इतिहास में कई बड़ी कामयाबियां दर्ज हैं। इस पार्टी के दम पर ही मुलायम सिंह यादव तीन बार खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और महज 38 साल की उम्र में उनके बेटे अखिलेश यादव की भी सीएम के रूप में ताजपोशी हुई।

समाजवादियों का जीवन संघर्षों से भरा पड़ा हैः

  • 467 एकड़ की जमीन पर सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क बना है।
  • समाजवादी इतिहास के 25 साल पुरे होने जा रहे हैं।
  • नेताजी का पूरा जीवन संघर्षो का इतिहास है।
  • नेताजी के संघर्षों के कारण प्रदेश में तीन बार सपा की सरकार बनी।
  • समाजवादी पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर हम लोहिया और जनेश्वर जी को याद कर रहे हैं।
  • पूर्व पीएम देवगौड़ा का जीवन संघर्ष से भरा पड़ा है।
  • देवगौड़ा ने सभी समाजवादियों को जोड़ने का काम किया।
  • दक्षिण भारत से लेकर पूरे देश के समाजवादियों को जोड़ा।
  • शरद यादव के साथ हमने पद यात्रा भी किया है।
  • चौधरी चरण सिंह जी किसानों के सबसे बड़े नेता थें।
  • अजित सिंह उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
  • समाजवादी परिवार अजित सिंह का स्वागत करता है।

मुझे कभी मुख्यमंत्री नहीं बननाः

  • सभी समाजवादियों से कहना चाहता हूँ कि अगर खून मांगोगे तो दे दूंगा।
  • उन्होंने कहा कि मुझे कभी मुख्यमंत्री नहीं बनना है हमसे जितना त्याग मांगोगे, कर देंगे।
  • नेताजी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी, वो मैंने निभाई है।
  • मेरा जितना भी अपमान कर लो , बर्दास्त कर लूँगा।
  • शिवपाल यादव ने रामगोपाल यादव पर साधा निशाना, कहा ज्ञान देने वाले फायदा उठा रहे थे।
  • पार्टी के लिए परिश्रम करने वालों को कुछ नही मिला।
  • शिवपाल ने कहा, समाजवादी पार्टी का यह आयोजन ऐतिहासिक है।
  • जितनी भीड़ मैदान के अन्दर है उसकी दस गुना भीड़ बाहर है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें