केन्द्र सरकार की योजना हृदय के तहत (Pandit Rajan) बन रहे हेरिटेज वाक में गड़बड़ी के खिलाफ प्रख्यात गायक पद्मभूषण पंडित राजन और साजन मिश्र को रविवार को धरने पर बैठ गये थे। इसके बाद नींद से जागे जिम्मेदारों ने मामले पर सुध लेते हुए सोमवार को पंडित राजन और साजन मिश्र के घर पहुंचे। उन्होंने पुरे माले की जांच के आदेश दिए हैं…

योगी ने इंसेफेलाइटिस के खिलाफ संसद में सबसे पहले खोला था मोर्चा!

हेरिटेज वॉक के निर्माण में धांधली का आरोप

  • कबीरचौरा गली (पिपलानी कटरा तिराहा) के पास धरने पर बैठे इन संगीतज्ञों ने हेरिटेज वॉक के निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है।
  • आरोप है कि छह माह से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से इस गड़बड़ी की शिकायतें कर रहे हैं।
  • फिर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
  • गायक बंधुओं ने कहा कि शहर के मूर्धन्य संगीतकारों, साहित्यकारों एवं नामचीन हस्तियों के आवास तक जाने वाली सड़क एवं गली में हेरिटेज वॉक की योजना का हमने ही प्रशासन को सुझाव दिया था।

गाय से अश्लील हरकत करने का वीडियो वॉयरल!

  • अब हमें ही इस योजना से उपेक्षित किया जा रहा है।
  • रविवार शाम 4:30 बजे पं. राजन, साजन मिश्र के साथ तबला सम्राट पंडित किशन महाराज के पुत्र पूरन महाराज, कन्हैयालाल मिश्र, ठुमरी सम्राट सितारा देवी के पौत्र विशाल कृष्ण, पंडित रोहित मिश्र, डॉ. राकेश्वरी प्रसाद, डॉ. रवींद्र सहाय कैलाशी समेत कई कलाकार धरने पर बैठे थे।
  • पं. राजन मिश्र ने का कहना है कि हेरिटेज योजना के तहत जिस गली में पत्थर लगवाने थे, वहां टाइल्स लगा दिया गया।

वीडियो: अमेठी की ‘मित्र पुलिस’ का शर्मनाक चेहरा!

  • बता दें कि इस योजना के तहत कलाकारों के मकान पर ताम्रपत्र के नेमप्लेट, रंगरोगन और धरोहरों को सहेजा जाना टी किया गया है।
  • शासन-प्रशासन के रवैये से दुखी होकर संगीत विशारद बंधुओं ने काशी छोड़ने तक की बात कह दी थी।

बागपत : सरकारी स्कूल में लिंटर गिरने से छह बच्चे घायल!

  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कबीरचौरा की इस गली में दिग्गज संगीतकार पंडित सामता प्रसाद मिश्र गोदई महाराज, पं. किशन महाराज, हनुमान मिश्र, देवकीनंदन खत्री, सितारा देवी समेत नवोदय कलाकारों के 37 परिवार रहते हैं।
  • इस बाबत साजन मिश्र ने मीडिया से दुःख बयां करते हुए कहा था कि हमसे मिलने देश-विदेश से लोग आते हैं। मगर चारों ओर (Pandit Rajan) फैली गंदगी को देखकर हम उन्हें घर नहीं बुलाते।

वीडियो: स्वतंत्रता दिवस पर एटीएस के सुरक्षा घेरे में विधान भवन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें