जौनपुर : सिंगरामऊ पुलिस ने महदा गोली कांड के आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीते दिनों महदा गोलीकांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
  • जौनपुर-  :पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने बीते दिनों हुए हैं
  • महदा गोली कांड का खुलासा करते हुए घटना के आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर 315 बोर अवैध तमंचा मय 1 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
किसी बात को लेकर हुआ था विवाद।
  • बीते दिनों सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर महदा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों मे विवाद हुआ था।
  • विवाद काफी आगे बढ़ गया था इसी बीच एक पक्ष ने गोली चला दी थी जिसमें 2 लोग घायल हो गए थे।
  • जिसमे प्रमोद का चेहरा छर्रे से चोटिल हो गया था। तो वही विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था।
  • जहाँ सिंगरामऊ पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर विकास यादव पुत्र बनवारी यादव निवासी बहरीपुर को जान से मारने की नीयत से आए अभियुक्तगण सूरज यादव पुत्र अमृत लाल यादव निवासी सराय भिखारी थाना आसपुर देवसरा एवं जितेंद्र गुप्ता पुत्र मुरलीलाल निवासी महदा को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सुचना पर सिंगरामऊ पुलिस ने दिखाई ततपरता ,किया गिरफ्तार
  • मुखबिर की सुचना पर सिंगरामऊ पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए मंगलवार की सुबह 10:30 बजे बीते दिनों हुए महदा गांव में घटना के आरोपियों को घटना में प्रयुक्त असलहा के साथ थाना क्षेत्र के बहरा पार्क के समीप से धर दबोचा
  • जहां उनके ऊपर कार्यवाही करते हुए मु०आ०स० 02/19 धारा 307,504,506 आईपीसी व मु०आ०स० -04/19 धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
  • उ०नि० अजय कुमार सिंह ,उ०नि० अजय प्रकाश पांडेय,विजय कुमार भारती, अनुज प्रताप सिंह

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें