राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में चंदा की हत्या कर झाड़ियों में फेंके गए शव बरामद होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। लेकिन जेल जाने से पहले अभियुक्त ने जो बयान दिया उससे पुलिस भी चौंक गई। हालांकि इस मामले में नया मोड़ आने के बाद पुलिस ने मृतका की बहन को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मृतका की बहन से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बहन ने दी थी चंदा की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी

  • थाना प्रभारी गोमतीनगर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया।
  • कि लापता महिला चंदा खातून का शव मिलने के बाद नामजद अभियुक्त मो. अतीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  • उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान चंदा की हत्या के आरोपी ने पुलिस को बयान दिया।
  • कि उसे मृतका चंदा खातून की बहन रेशमा खातून ने ही एक लाख रुपये मारने की सुपारी दी थी।
  • आरोप है कि रेशमा चंदा की सारी संपत्ति हथियाना चाहती थी।
  • इसलिए उसने चंदा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
  • प्लान के तहत ही अतीक ने उसका पीछा किया।
  • पुलिस को शक ये भी है कि दोनों ने कहीं चंदा को मारने के बाद तो शव को ठिकाने नहीं लगाया?
  • फ़िलहाल इस मामले में पुलिस उसकी बहन से और भी राज उगलवाने की कोशिश कर रही है।
  • हालांकि पुलिस के पास जेल भेजे जा चुके अतीक के पुख्ता बयानों के आधार पर ही रेशमा की गिरफ़्तारी की गई है।
  • पुलिस इस पूरे मामले में विवेचना कर रही है।
  • बता दें कि रेशमा ने चंदा के एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात गायब होने का भी आरोप लगाया था।

ब्याज पर पैसे उठाती थी चंदा

  • गोमतीनगर थाना क्षेत्र के उजरियांव गांव में चंदा खातून उर्फ़ सलमा खातून (50) अपने परिवार के साथ रहती है।
  • उसकी दुकान पर गांव का ही रहने वाला मो. अतीक काम करता था।
  • चंदा दुकान चलाने के साथ ब्याज पर पैसे भी उठती थी।
  • पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पिछली 6 दिसम्बर को महिला शाम को दुकान से कहीं गई।
  • देर तक वापस न आने पर उसकी बहन रेशमा खातून ने उसकी तलाश कि लेकिन वह नहीं मिली।
  • इसके बाद रेशमा ने गोमतीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
  • रिपोर्ट में रेशमा ने अतीक को नामजद कर दिया था।
  • आरोप है कि रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने सही से कार्रवाई नहीं की।
  • अगर पुलिस महिला कि तलाश करती तो वह जिन्दा मिल सकती थी।
  • पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी हाथ लगा।
  • इसमें महिला जाती हुई दिखाई दे रही है।
  • सोमवार को महिला का शव शहीद पथ पर झाड़ियों में मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी।
  • चंदा की हत्या के सिर पर भारी चीज से चोट के निशान थे।
  • महिला का शव बरामद होते ही पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
  • पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है जिससे उसने महिला की हत्या की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें