गुरूवार को अवैध निर्माण मामले में गिरफ्तार किये गए विधायक रामपाल यादव की आज कोर्ट में पेशी हुई। विधायक रामपाल यादव के सीतापुर और लखनऊ में अवैध निर्माण को कल गिराया गया था। जिसके बाद विधायक और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था।

Rampal Yadav

  • गुरूवार को विधायक के समर्थकों ने एलडीए सचिव से मारपीट की थी।
  • पुलिस ने भी विधायक के समर्थकों पर जमकर लाठीचार्ज किया था।
  • जिसके बाद गौतम पल्ली थाने में एलडीए के इंजीनियर आलोक गुप्ता ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी।
  • FIR के आधार पर रामपाल सहित 9 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
  • रामपाल यादव के समधी व लखनऊ के महोना के पूर्व विधायक राजेंद्र यादव और उनके दोनों बेटों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Rampal Yadav

  • गुरूवार को राजेंद्र यादव के दोनों बेटों ने पिस्टल दिखाकर जमकर हंगामा किया था।
  • पुलिस को उनके पास से 2 पिस्टल और 7 जिन्दा कारतूस मिले थे।
  • आज विधायक रामपाल यादव के सीतापुर में अवैध रूप से बनाये गए स्पर्श होटल को भी गिराया जा रहा है।
  • एलडीए ने कई बार विधायक को नोटिस दिया था, लेकिन विधायक ने अपने रसूख के बल कार्यवाई नहीं होनी दी थी।
  • विधायक रामपाल यादव ने कुछ ही समय पहले पार्टी और सरकार से बगावत की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें