सैफई स्थित PWD गेस्ट हाउस में सीएम से मिलने के लिए भारी संख्या में सुबह से ही लोग पहुंचे हुए थे। यहां सीएम ने लोगों की दीपावली की शुभकामनाए दीं। इसके साथ ही सीएम लोगों से मुलाकात कर रहें थे। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर हैं।

  • बताया जा रहा है कि सीेएम अखिलेश से मुलाकात के दौरान बेकाबू हुई भीड़ के कारण भगदड़ मच गयी है।
  • इस भगदड़ में कई पत्रकार भी चोटिल हो गए।
  • भगदड़ में पत्रकारों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
  • घायलों को सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह से जुटी थी भारी भीड़ः

  • इससे पहले सीएम अखिलेश यादव के सैफई स्थित आवास पर आज सुबह से ही भारी भीड़ जुटी हुई थी।
  • सुबह से ही अखिलेश के घर के बाहर शुभकामना देने वालों का जमावड़ा लगा हुुआ था।
  • लोग बेसब्री से अखिलेश यादव के बाहर आने का इंतजार कर रहें थे।
  • लेकिन इस बीच अखिलेश चाचा रामगोपाल से मिलने के लिए उनेक घर पहुंचे।
  • यहां अखिलेश यादव ने प्रो. रामगोपाल यादव को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
  • जिसके बाद अखिलेश लोगों का अभिवादन स्वीकारने और दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए PWD गेस्ट हाउस पहुंचे।
  • यहां सीएम लोगों से मिलकर उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं दे रहें थे उसी वक्त यह हादसा हो गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें