Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

स्कंदमाता करती हैं भक्तों को सुख-शांति प्रदान

सिंहासानगता नितयं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप का नाम स्कंदमाता है। नवरात्र की पंचमी तिथि को स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इनकी चार भुजाएं हैं, दाहिनी तरफ की ऊपर वाली भुजा में भगवान स्कंद गोद में हैं। दाहिने तरफ की नीची वाली भुजा में कमलपुष्प है। बाएं तरफ की ऊपर वाली भुजा वरमुद्रा तथा नीचे वाली भुजा में भी कमलपुष्प है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान वाली है। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं।

नवरात्र की पंचमी तिथि को साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती है। मां स्कंदमाता की उपासना से मन की सारी कुण्ठा जीवन-कलह और द्वेष भाव समाप्त हो जाता है। मृत्यु लोक में ही स्वर्ग की भांति परम शांति एवं सुख का अनुभव प्राप्त होता है। साधना के पूर्ण होने पर मोक्ष का मार्ग स्वतरू ही खुल जाता है।

आदिकाल से आस्था का केंद्र रहा विन्ध्याचल

आदिकाल से आस्था का केंद्र रहे विन्ध्याचल में विन्ध्य पर्वत व पतित पावनी माँ भागीरथी के संगम तट पर श्रीयंत्र पर विराजमान माँ विंध्यवासिनी का पांचवे दिन स्कंदमाता के रूप में पूजन व अर्चन किया जाता है। विद्वान पुरोहित पं० राजन मिश्र ने बताया कि भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। यह कमल के आसन पर विराजमान हैं, इसलिए इन्हें पद्मासन देवी भी कहा जाता है। इनका वाहन भी सिंह है। इन्हें कल्याणकारी शक्ति की अधिष्ठात्री कहा जाता है। यह दोनों हाथों में कमलदल लिए हुए और एक हाथ से अपनी गोद में ब्रह्मस्वरूप सनतकुमार को थामे हुए हैं। स्कंद माता की गोद में उन्हीं का सूक्ष्म रूप छह सिर वाली देवी का है। नवरात्र की पंचमी तिथि को साधक का मन विशुद्ध चक्र में होता है जो माँ की कृपा से जागृत हो जाता है।

दर्शन मात्र से ही हो जाता है कष्टों का निवारण

मां के दर्शन करने आई भक्त रजनी का कहना है कि सिद्धपीठ में देश के कोने-कोने से आने वाले भक्त माँ का दर्शन करने के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में लगे रहते हैं। भक्तों की आस्था से प्रसन्न होकर माँ उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देती है। जगत का पालन करने वाली आदिशक्ति माता विंध्यवासिनी की नवरात्र में नौ दिन में अलग-अलग रूपों की पूजा कर भक्त सभी कष्टों से छुटकारा पाते हैं। माता के किसी भी रूप का दर्शन करने मात्र से प्राणी के शरीर में नयी उर्जा, नया उत्साह व सदविचार का संचार होता है।

ये भी पढ़ेंः जर्मनी के राष्ट्रपति के आगमन से पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन बरामद

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी की बैठक में हुआ मतदान का पूर्वाभ्यास, राज्यसभा चुनाव पर मंथन

Related posts

लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कला निवासी और शातिर अपराधी सलीम नट को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया, कई संगीन धाराओं में है मुकदमा दर्ज, दो महीने पूर्व लालगंज बाजार से पुलिस कर्मी को धक्का देकर पुलिस की मोटरसाइकल लेकर हुआ है फरार, अभी तक पुलिस की पकड़ से है दूर.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सपा सांसद का बयान, चुनाव प्रचार में सबसे पीछे है सपा!

Shashank
8 years ago

मासूम बच्ची के संग गांव के दो युवकों ने मिलकर किया दुष्कर्म, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भेजा, तरवां थाना क्षेत्र के नवरसिया गांव का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version