स्मृति ईरानी रविवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के दौरे पर हैं, केंद्रीय मंत्री ने यहाँ कई कार्यक्रमों में शिरकत की।

मेडिकल कैंप का किया उद्घाटन:

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को यूपी के अमेठी जिले के दौरे पर हैं।
  • उन्होंने यहाँ हलियापुर बलदेव सिंह कॉलेज में मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया।
  • इसके अतिरिक्त स्मृति ईरानी ने अमेठी में कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की।

पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात:

  • कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद स्मृति ईरानी अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
  • गौरतलब है कि, पार्टी ऑफिस केंद्रीय मंत्री के दौरे के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहा था।

अमेठी जैसे वीआईपी क्षेत्र में अब एम्बुलेंस आती है:

  • अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया।
  • जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, अमेठी जैसे वीआईपी क्षेत्र में भी एम्बुलेंस अब आती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मोदी सरकार के आने से लोगों का विश्वास बढ़ा है।
  • रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के प्रयास से मुसाफिरखाना में दमकल मिली है।
  • स्मृति ईरानी ने आगे जानकारी दी कि, तिलोई विधानसभा में अस्पताल बनने का काम शुरू हुआ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैं यहाँ की जीती हुई सांसद नहीं हूँ, फिर भी क्षेत्र का ध्यान है।
  • केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, एम्बुलेंस के पैसे नहीं दिए, लेकिन शासन ने एम्बुलेंस नहीं दी।
  • सपा की आंतरिक कलह पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में चाचा-भतीजे की लड़ाई में जनता पिस रही है।
  • राहुल गाँधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, राहुल आज साइकिल को पंचर कह रहे हैं, कल तक उसी पर सवार थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें