समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को सपा से 6 साल के सपा से निकाल दिया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ प्रेसवार्ता करने पहुंचे मुलायम सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान जैसे ही इसका ऐलान किया वैसे ही अखिलेश के समर्थकों ने नारेबाजी और हंगामा काटना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं भी थीं। अखिलेश के समर्थक यूपी के सभी जिलों में हंगामा कर रहे हैं। वहीं सपा के प्रवक्ता नावेद सिद्दीकी ने पार्टी से स्तीफा दे दिया हैं।

देखिये अखिलेश समर्थकों के आक्रोश की तस्वीरें:

[ultimate_gallery id=”41277″]

 

ईश्वर कर रहा इसका न्याय

  • इस संबंध में एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने सपा में चल रहे अंतर्कलह पर कहा है कि जिस प्रकार उनके पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को मुलायम सिंह यादव द्वारा धमकी दी गयी।
  • इसकी शिकायत करने पर अखिलेश यादव ने सरकारी तंत्र का भरपूर दुरुपयोग करते हुए उन दोनों को प्रताड़ित किया।
  • ईश्वर इस का न्याय कर रहा है। नूतन ने कहा कि अखिलेश यादव के इशारे पर उनके और उनके पति पर बलात्कार जैसे घटिया इल्जाम सहित लगातार फर्जी मुकदमे लगाए गए।
  • उनके पति पर तमाम फर्जी विभागीय कार्यवाही की गयीं। वह व्यर्थ नहीं जा रहा है और इन्हें इसका दंड मिल रहा है।
  • उन्हें एक औरत का शाप लगा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें