उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों द्वारा चुनावी शंखनाद कर दिया गया है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर जनता से किये गए वादे न निभाने का आरोप लगा रही है।

सपा सरकार में हुए है 250 दंगे :

  • बीते दिन बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अरिमर्दन आजाद ने लालगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया।
  • उन्होंने कहा कि सपा जिस विकास का दावा कर रही है, वह सिर्फ सुनाई देता है।
  • सपा की सरकार में यूपी में करीब 250 दंगे हुए है और आज भी गुंडाराज है।
  • उत्तरप्रदेश में अपराध अपने चरम मुकाम पर पहुँच गए है।
  • प्रदेश की महिलायें सड़क पर क्या अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है।
  • उत्तरप्रदेश की जनता सपा सरकार से थक गयी है और वह बहनजी को चाह रही है।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब !

  • इस बार उत्तर प्रदेश का मुस्लिम समाज बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने जा रहा है।
  • इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उसे आड़े हाथ लिया।
  • उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने अच्छे दिन का जो वादा किया था, वह कहीं नहीं दिख रहा है।
  • यदि उत्तरप्रदेश में अमन चैन और विकास चाहिए तो बहनजी की सरकार बनानी होगी।
  • इस कार्यक्रम के दौरान बसपा के तालिब, बदरे आलम, मु. कासिम, अबू सहमा, आबिस अहमद आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : छेड़छाड़ के बाद हुए बवाल मामले में बीजेपी नेता ने किया सरेंडर !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें