उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनावों के लिए सभी पार्टियाँ अपनी कमर कस रही हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रशांत किशोर को सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया गया था, इसी कड़ी में समाजवादी सरकार द्वारा सूबे में प्रशांत किशोर को सोशल मीडिया पर टक्कर देने के लिए पार्टी की नवनिर्वाचित प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को सोशल मीडिया कैम्पेन की जिम्मेदारी दी गयी है।

Pankhuri Pathak

समाजवादी सोशल मीडिया कैम्पेन:

  • समाजवादी सरकार ने प्रदेश के लोगों से संवाद बढ़ाने के लिए इस अभियान की योजना बनायी है।
  • पहले इस कैम्पेन को सिर्फ नॉएडा से शुरू किया जाना था, लेकिन यूपी के अन्य शहरों के लोगों द्वारा जुड़ने के कारण कैम्पेन को जिले स्तर पर चलाने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए जोनवार सोशल मीडिया इंचार्ज बनाये गए हैं।
  • इसके जरिये समाजवादी सरकार की योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुंचाएगी। पंखुड़ी पाठक ने जानकारी दी कि, “यह कैम्पेन पर्सनल लेवल पर शुरू किया है। मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट से शेयर करके योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाया जायेगा”
  • उन्होंने ये भी बताया कि, “20 से 30 वर्ष के युवाओं को जोड़ने पर फोकस रहेगा”।

समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क करें:

फेसबुक: www.facebook.com/isupportakhilesh

ट्विटर: www.twitter.com/isupportakhilesh

व्हाट्सएप्प नंबर: +91-9891251515

सोशल मीडिया पर निर्भर पार्टियाँ:

2017 के चुनाव में प्रदेश के राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर ज्यादा निर्भर कर रहे हैं, हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ कराने वाले प्रशांत किशोर को इंडियन नेशनल कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया था। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने पंखुड़ी पाठक को पार्टी के सोशल मीडिया कैम्पेन की जिम्मेदारी दी है। जानकारों का कहना है कि, उत्तर प्रदेश में युवाओं की संख्या ज्यादा है, जिनसे सोशल मीडिया पर संवाद स्थापित करना आसान है। इसीलिए प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल सोशल मीडिया कैम्पेनिंग को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। ऐसे में 2017 ही बताएगा की सोशल मीडिया का ये ऊँट किस करवट बैठेगा।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें