स्मार्ट सिटी के तहत लखनऊ नगर निगम भी हाईटेक होने जा रहा है। इसी कारण राजधानी के औरंगाबाद में हाल ही में बनकर तैयार हुए नगर निगम जोन 8 के दफ्तर में (Solar Plant) ग्रेडिंग सिस्टम वाला सोलर प्लांट लगाया जाएगा।

  • इससे दफ्तर की बिजली की जरूरत तो पूरी ही होंगी।
  • साथ ही पूरे नगर निगम का बिजली बिल भी कम आएगा।
  • फिलहाल नगर आयुक्त ने इसकी डीपीआर बनाने का निर्देश दे दिया है।

योगी सरकार 100 दिन: 622 हत्या और 790 बलात्कार!

नगर निकाय का सोलर एनर्जी वाला पहला दफ्तर होगा

  • नगर आयुक्त उदयराज सिंह के अनुसार, साल के आखिर तक दफ्तर में प्लांट लगा दिया जाएगा।
  • नगर आयुक्त का दावा यह भी है कि यह प्रदेश में किसी नगर निकाय का पहला दफ्तर होगा जो पूरी तरह से सोलर एनर्जी पर आधारित होगा।

वीडियो: हमारी खबर पर सील हुआ एफआई अस्पताल!

ढ़ाई से तीन करोड़ रुपए आएगी लागत

  • नगर निगम के चीफ इंजीनियर मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि दफ्तर की छत पर काफी जगह है।
  • इससे प्लांट लगाने में आसानी होगी।
  • अफसरों के मुताबिक, यहां 50 किलोवाट तक का प्लांट लगाया जा सकता है।
  • जिसकी लागत ढ़ाई से तीन करोड़ रुपए आएगी।

गाड़ी भगाई तो सिपाही खिंचा चला गया, दारोगा ने युवक को पीटा!

  • चीफ इंजीनियर ने बताया कि यह प्लांट ग्रेड सिस्टम पर आधारित होगा।
  • इसके तहत प्लांट से बनने वाली ऊर्जा सीधे पॉवर कॉर्पोरेशन के ग्रिड में भेज दी जाएगी।
  • इस तरह हर (Solar Plant) महीने उर्जा खपत और उत्पादन के आधार पर बिजली बिल में कटौती होती रहेगी।

RTI : 8 साल में मात्र 10 IAS पर विभागीय कार्यवाही!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें