समाजवादी पार्टी में हाल के कुछ महीनों से शुरू हुआ आंतरिक मतभेद आज पार्टी को दो धड़ों में बाँट चुका है, ऐसे में पार्टी के लोगों के लिए बड़ी ही असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
भाजपा में जा सकते हैं कुछ समाजवादी पार्टी के नेता:
- समाजवादी पार्टी में कई दिनों से चल रही घमासान की स्थिति आज बद से बदतर हालत में पहुँच चुकी है।
- जिसके बाद एक ओर जहाँ पार्टी दो धड़ो में बंट चुकी है।
- वहीँ पार्टी के कुछ नेता अन्य दलों में जाने की सोच रहे हैं।
- इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिली थी कि,
- “समाजवादी पार्टी के कुछ नेता और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं”।
- साथ ही ये भी कहा गया था कि, सपा नेता जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
- इसके अलावा कई सपा नेताओं को भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में देखा गया था।
केशव मौर्य आज करा सकते हैं ज्वाइन:
- समाजवादी पार्टी के कुछ बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं
- वहीँ सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिल रही है कि, सपा के कुछ विधायक और नेता रविवार को भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।
- ये विधायक लखनऊ स्थित पार्टी कर्यालय में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
- जहाँ केशव प्रसाद मौर्य सपा नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।
ये भी पढ़े: बसपा सुप्रीमो मायावती आज पार्टी कार्यालय में करेंगी समीक्षा बैठक!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार