Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नशे में धुत्त बेटे ने सरेराह मां को बेरहमी से पीटा, घटना CCTV में कैद

हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि मां भगवान का दूसरा रूप है। यही कारण है कि भगवान के बाद माँ को सबसे उच्च स्थान दिया गया है। मगर कुछ ऐसी कलयुगी औलादें होती हैं जो भूल जाती हैं कि उन्हें पाला और इतना बड़ा किया, वे उसी माँ के साथ जानवरों जैसा व्यवहार करने से नहीं चूकते हैं। उत्तर प्रदेश से एक ऐसा ही वाकया सामने आया है जिसे देखकर शायद हर किसी का इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा।

 

अगले पेज पर देखें वीडियो :

बरेली की है घटना :

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कलयुगी बेटे की काली करतूत दुनिया के सामने आ गयी है। यहाँ पर उस नापाक बेटे ने अपनी ही मां की ममता को पैरों तले रौंद डाला। यहाँ पर उस बेटे ने सरेआम सड़क पर नशे में धुत्त होकर अपनी बूढ़ी और लाचार मां को सरेराह पीटना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर कलयुगी बेटे की ये करतूत वहां लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमा ने फुर्ती दिखाते हुए इस कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर इस कलयुगी बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये रही कि वहां से उस दौरान कई लोग गुजरे मगर किसी में इतनी इंसानियत नहीं थी कि उस वहशी को ऐसा करने से कोई रोक सकता। इस घटना के बाद पता चलता है कि आज के समय में इंसानियत का स्तर कैसा हो चुका है।

 

https://youtu.be/vC5qC1bkl80

 

थाना सुभाषनगर की है घटना :

रिपोर्ट्स के आधार पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये मामला बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पर एक कलयुगी बेटा योगेंद्र अपनी मां को सड़क पर बुरी तरह से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। सड़क पर अपनी माँ को खींचते हुए वह कई बार उन्हें धक्के मारता है। इसके अलावा जमीन पर माँ को गिराकर अपनी मां को लातों से मारता है। उसकी बूढ़ी मां रोती हुई उसे न मारने की बात कहती है फिर भी वह उसे मारता रहता है।

बताया जा रहा है कि वह आए दिन अपनी मां को पीटता रहता है। यही कारण है कि उसकी माँ मां 3 दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। माँ की ममता का आलम देखिये कि जब मां से बेटे की हरकत पर पूछा गया तो उसने कहा कि मेरे बेटे को छोड़ दो, मैं अपने बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती हूँ। एक मां की ममता की इससे बड़ी और कौन सी मिसाल हो सकती है।

Related posts

दहेज में भैंस न देने पर दूसरी शादी की दी धमकी एफआईआर दर्ज

Desk
2 years ago

पीएम से पहले गृह मंत्री लखनऊ में, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम!

Divyang Dixit
8 years ago

सीतापुर: खेती बचाने के लिए लगाऐ गये प्रतिबंधित ब्लेड दार तार से दो गायो की मौत.

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version