समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने वाले शिवपाल यादव ने लोक सभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। शिवपाल यादव ने अपनी नयी पार्टी के संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शिवपाल यादव ने सिंघावली अहीर निवासी सोनम जाटव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव बनाया है। पद मिलने पर गांव पहुंचने पर प्रसपा नेता का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद गांव का भ्रमण किया। ग्राम प्रधान सतबीर यादव, आदिल, राजसिंह, उमेश, आरिफ, दीपक, फिरोज, सतबीर जाटव, विनोद मौजूद रहे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें