आपने भारत के उत्तर-पूर्व में पड़ने वाले सात राज्यों के बारे में सुना ही होगा। जिन्हें ‘सात-बहनें’ या ‘सेवन-सिस्टर्स’ स्टेट के नाम से भी जाना जाता है। अब हम आपको बताते हैं, भारत में एक ऐसा भी जिला है जो देश के पांच राज्यों को जोड़ता है अर्थात वह जिला पांच राज्यों की सीमाओं से सटा हुआ है।

यूपी में है, पांच राज्यों को जोड़ने वाला जिला: 

  • पांच राज्यों को जोड़ने वाला जिला भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित है।
  • जिला सोनभद्र- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखण्ड राज्य को जोड़ता है।
  • आपको बता दें कि यह उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

सोनभद्र का इतिहास:

  • सोनभद्र को मिर्जापुर जिले से 4 मार्च 1989 को अलग कर नया जिला बनाया गया।
  • रार्बट्सगंज जिले का प्रमुख नगर तथा जिला मुख्यालय है।
  • सोमभद्र में पहला पठार है, जो विंध्य पहाड़ियों से कैमूर पहाड़ियों तक होते हुए सोन नदी तक फैला हुआ है।
  • यह क्षेत्र गंगा घाटी से 400 से 1,100 फिट ऊंचा है।
  • दूसरा भाग सोन नदी के दक्षिण में सोन घाटी है जिसमें सिंगरौली तथा दुध्दी आते हैं।
  • यह अपने प्राकृतिक संसाधनों एवं उपजाऊ भूमि के कारण विख्यात हैं।
  • पहाड़ियों में चूना पत्थर तथा कोयला मिलने के साथ तथा क्षेत्र में पानी की बहुतायत होने के कारण सोनभद्र औद्योगिक स्वर्ग बन गया।

सोनभद्र के औद्योगिक पर एक नजर :

  • सोनभद्र औद्योगिक की दृश्टि से महत्वपूर्ण जिला है।
  • जिले में स्थित रेणूकोट एक औद्योगिक नगर है।
  • गौरतलब है कि यहां पर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी एलुमिनियम उत्पादक कंपनी है।
  • यहां 1956 में स्थापित चुर्क सीमेंट कारखाना है, जो प्रतिदिन 800 टन प्रतिदिन उत्पादन करता है।
  • आपको बता दें कि यूपी के पूर्वांचल को बिजली संपूर्ण रूप से पूर्ति यहीं से होती है।
  • इसका स्रोत गोविंद बल्लभ पंत सागर (रिहंद परियोजना) है, जो रिहन्द नदी पर स्थित है।
  • यह शहर उर्जा के मामले मे बहुत ही अग्रसर है तथा प्रकृति का सुंदर रूप यहां विराजमान है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें