कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी शनिवार को अपने एक दिवसीय रायबरेली दौरे पर आने वाली थीं। यहां वह कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने वाली थीं। सोनिया गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही इंतजार कर रहे थे। प्रशासन और संगठन की सारी तैयारियां दौरा स्थगित होने से जहां की तहां धरी रह गई। कुल छह घंटे के प्रवास में वे सरकारी बैठक में हिस्सा लेने वाली थीं। उनके कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

पौने दो साल बाद आने वाली थीं सोनिया

गांधी परिवार रायबरेली को अपना घर बताता रहा है। वे यहां करीब पौने दो साल बाद आने वाली थीं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी 24 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचने वाली थीं। इस दौरान वह जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंच रहीं थीं।

ये था सोनिया के कार्यक्रम का समय

शनिवार को सुबह 10 बजे सोनिया गाँधी फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचने वाली थीं। यहां से वह जिला सतर्कता की बैठक में शामिल होने वाली थीं। सोनिया गांधी कई विकास कार्यों कर सांसद निधि लोकार्पण व् शिलान्यास करने वाली थीं। शाम को 4:30 बजे फुरसतगंज हवाई अड्डे से सोनिया दिल्ली रवाना होने वाली थीं जायेंगी।

बेसब्री से इंतजार करते रह गए कार्यकर्ता

कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाला रायबरेली अपनी सांसद का बेसब्री से इंतजार कर रहा है क्योंकि अपने संसदीय कार्यकाल में सोनिया यहां के लोगों से रूबरू होने अक्सर आती थीं। अपने निर्वाचन क्षेत्र के घर-घर जाकर कुशलक्षेम पूछती रही हैं। इस बार लंबी अवधि बीत गई और वे नहीं आईं। यद्यपि इस दौरान रायबरेली कई बड़े हादसों से सिहर भी उठा। एनटीपीसी हादसे के दूसरे दिन शोक जताने राहुल गांधी आए भी। वहां लोगों की निगाहें सोनिया को तलाशती रहीं। सांसद सोनिया गांधी का शनिवार दौरा स्थगित होने के बारे में स्थानीय कांग्रेस नेता कुछ नहीं बता सके।

स्वास्थ्य सही न होने के चलते स्थगित हुआ दौरा

जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने बताया कि देर रात दिल्ली से फ़ोन आया। सांसद कल नहीं आ रही। सोनिया गांधी का शनिवार को जिला समन्वय एवम अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होने रायबरेली आने का कार्यक्रम पहले से तय था। दो दिन से एसपीजी रायबरेली आ रही थी। देर रात उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। पार्टी के जिम्मेदारों ने जब यह बताया कि सांसद का स्वास्थ्य बहुत दौड़भाग की इजाजत अब नहीं देता है, तब जाकर तसल्ली हुई। बता दें कि सोनिया वर्ष 2016-17 में सांसद बैठक में आयीं थीं।

……………………………………………………………………………….
Web Title : Sonia Gandhi RaeBareli visit postponed congress Workers Desperate
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )
………………………………………………………………………………..

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें