उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में हारने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी हैरान है। अखिलेश यादव ने अपने संगठन को मजबूती देते हुए लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए अखिलेश यादव ने सपा पदाधिकारियों को जिम्मदारी देना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है।

अखिलेश ने शुरू की 2019 की  तैयारी :

समाजवादी पार्टी ने पिछले 2 चुनाव की हार को भुलाते हुए आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा कार्यालय पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसके अलावा सपा के संघठन को मजबूती देने के लिए अन्य दलों के नेताओं को भी पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। साथ ही सपा संगठन में पदाधिकारियों को बदला जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा सके और पार्टी को मजबूत किया जा सके। इसी क्रम में अखिलेश ने सपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए एक नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।

अखिलेश ने बदला प्रदेश सचिव :

समाजवादी पार्टी ने दादरी के सोनू ¨सघल को सपा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव पद व मूलचंद प्रजापति को सपा का जिलाध्यक्ष बनाया है। दोनों नेताओं के दादरी अनाज मंडी पहुँचने पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ में सपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम में दादरी के गल्ला व्यापारी सोनू ¨सघल को प्रदेश सचिव व मूलचंद प्रजापति को जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया गया। दोनों नेताओं को उनका नियुक्ति पत्र सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने दिया। दोनों नेताओं का दादरी पहुँचने पर गजेंद्र गुप्ता, ओमेश राणा, सपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 

ये भी पढ़ें : ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा एक के छात्र को चाकू मारा, सीनियर छात्रा पर आरोप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें