2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विदेश से लौटकर फिर से सक्रिय हो गए हैं और लगातार पार्टी नेताओं संग चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इसके अलावा सपा संगठन में लगातार बदलाव भी अखिलेश यादव कर रहे हैं और जातिगत समीकरणों को ज्यादा महत्त्व दे रहे हैं। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बदलाव करते हुए कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंप दी है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा से गठबंधन पर भी अखिलेश यादव ने सकारात्मक बयान दिए हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि क्षेत्रीय पार्टियां ही मिलकर बीजेपी का विजय रथ रोक सकती हैं। वहीँ प्रधानमंत्री के सवाल पर उनका कहना है कि जो भी पीएम होगा वो उत्तर प्रदेश की धरती से होगा। पार्टी संगठन में अखिलेश यादव ने नयी जान फूंकना शुरू कर दिया है जिससे विधानसभा चुनावों में की गयी गलती लोकसभा चुनावों में न दोहराई जा सके।

सपा ने घोषित की कमेटी :

गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला कमेटी की घोषणा प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मुन्नी और महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने की। प्रेस वार्ता में बताया गया कि हाजी मुबारिक अली को इस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीँ हाजी रईस को महासचिव बनाया गया है जबकि हारून, रियाजुद्दीन, परवेज, शरीक अहमद और रफीक को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चौधरी हसमत अली कमेटी के कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। जावेद राहत को कमेटी में मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सचिव पद पर मुन्तयाज, सलीम चौहान, इरशाद मलिक, जमशेद,अब्दुल सलाम और गुलफाम को मनोनीत किया गया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें