सपा ने बांदा से श्यामाचरण गुप्ता को घोषित किया प्रत्याशी, बीजेपी को लगा झटका

लोकसभा 2019 के चुनाव को लेकर यूपी में प्रत्याशियो का फेर बदल शुरू हो गया है। जिसमे एक बार फिर भाजपा को यूपी में एक बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। सपा ने बांदा से श्यामाचरण गुप्ता को महागठबंधन प्रत्याशी घोषित किया है।

  • इसके पहले वह समाजवादी पार्टी से बांदा-चित्रकूट से सांसद रह चुके हैं।
  • इसके बाद उन्होंने 2014 में सपा से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था।
  • और इलाहाबाद लोकसभा सीट से विजयी हुए थे।
  • श्यामाचरण गुप्ता मूल रूप से मानिकपुर चित्रकूट के ही निवासी हैं।
अब तक 17 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी समाजवादी पार्टी

पार्टी ने कल यानी शुक्रवार को ही पांच प्रत्याशी के नाम घोषित किये थे। इनमें कैराना से वर्तमान सांसद तबस्सुम हसन और गाजियाबाद से सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं। सपा अब तक 17 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है।

  • बसपा के साथ उसके समझौते के तहत सपा को 37 सीटें मिली हैं।
  • जबकि बसपा 38 सीटों पर चुनाव लडे़गी। तीन सीटें रालोद को दी गई हैं।
  • जबकि गठबंधन ने सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली।
  • और राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें