उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आते ही फिर से एक बार अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा गर्मा गया है। खास बात यह है कि इस बार यूपी की सत्तासीन समाजवादी पार्टी ने भी भगवान राम के नाम को भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है। अभी तर भाजपा ही राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलनरत रही थी। अब सपा भी राम के सहारे अपनी चुनावी नैया पार लगाने की संभावनाएं तलाश रही है।

  • यूपी कैबिनेट ने आज अयोध्या के रामलीला संकुल में थीम पार्क बनाने के प्रस्वात को अपनी मंजूरी दे दी।
  • प्रदेश केबिनेट ने यह प्रस्वात ऐसे समय में पास किया, जब केन्द्र सरकार अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने की तैयारी कर रही है।
  • केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा मंगलवार को रामायण संग्रहालय की जमीन को अंतिम रूर देने के लिए पहुंचेंगे।

अयोध्या में इंटरनेशनल थीम पार्क के निर्माण को कैबिनेट ने दी मंजूरी!

संग्रहालय में होगा लाइव प्रस्तुतिकरणः

  • राम जन्भूमि से 15 किलोमीटर की दूरी पर 25 एकड़ की जमीन की पहचान संग्राहलय बनाने के लिए की गई है।
  • केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 225 करोड़ रुपये आवंटिक किये हैं।
  • रामायम संग्रहालय में रामायण के सभी प्रसंगों का लाइव प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
  • संग्राहलय के लाइब्रेरी में हर भाषा में लिखी गई रामायण उपलब्ध होगी।
  • महेश शर्मा ने कहा कि रामायण संग्राहलय का निर्माण राजनीति से हटकर आस्था का विष्य है।
  • इस संग्रहालय में देश-विदेश के लोग भगवान राम के जीवन को जान सकेंगे।

मैं अभी ठीक हूं, मुझे कुछ नहीं हुआ है। अभी तो अयोध्या में…

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें