Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

एक हुए सपा-बसपा, उधर सोशल मीडिया ने बाँट दी सीटें

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की दोस्ती और गहरी हो गयी है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने भी 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन में रहने का ऐलान किया है। इसके बाद से यूपी की 80 लोकसभा सीटों के बंटवारे पर गठबंधन में शामिल दलों में चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ख़बरें चल रही हैं जिनमें दावा जिलेवार दावा किया जा है कि ये सीट इन दलों में बंटेंगी। हालाँकि इस तरह की खबर की हमारे द्वारा कोई पुष्टि नहीं की जाती है।

इन सीटों पर लड़ेगी बसपा :

सपा और बसपा के साथ कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल के महागठबंधन में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, इस गठबंधन को लेकर बैठकों का दौर जारी है और सीटों का फार्मूला लगभग तैयार हो चुका है। खबरें हैं कि बहुजन समाज पार्टी बिजनौर, संतकबीर नगर, नोयडा, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मोहनलालगंज, डुमरियागंज, सलेमपुर, आगरा, घोसी, लालगंज (आज़मगढ़) मछली शहर, गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, गाज़ियाबाद, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, फैज़ाबाद, बांदा, अम्बेडकरनगर, बुलन्दशहर, पीलीभीत, शाहजहांपुर सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

 

ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने बाबा साहब के नाम में किया संशोधन, प्रमुख सचिव ने दिया आदेश

इन सीटों पर लड़ेगी सपा :

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, इस गठबंधन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, समाजवादी पार्टी रामपुर, सम्भल, आंवला, भदोही, मिश्रिख , हरदोई, कैसरगंज, बहराइच, गोंडा, बांसगांव, गोरखपुर, महराजगंज, बलिया, आज़मगढ़, जौनपुर, चंदौली, मिर्ज़ापुर, श्रावस्ती, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, बदायूं, कौशाम्बी, देवरिया, झांसी, नगीना, फूलपुर, बस्ती पर चुनाव लड़ सकती है।

 

ये भी पढ़ें: रालोद प्रदेश अध्यक्ष का बयान, कैराना उपचुनाव में जयंत चौधरी होंगे प्रत्याशी

इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस और रालोद :

सपा और बसपा के साथ महागठबंधन में कांग्रेस और रालोद के शामिल होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया के अनुसार, कांग्रेस के खाते में मुरादाबाद, बरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, वाराणसी, इलाहाबाद, धौरहरा, फर्रुखाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर,  बाराबंकी, कुशी नगर, सहारनपुर सीटें जा सकती हैं। इसके अलावा रालोद को बागपत, मथुरा, कैराना सीटें मिल सकती हैं।

इसमें सबसे हैरान कर देने वाली बात कांग्रेस को लखनऊ सीट दिया जाना है। यहाँ पर कांग्रेस से ज्यादा मजबूत सपा है फिर भी ये सीट कांग्रेस के खाते में जाना काफी हैरान करता है।

 

ये भी पढ़ें: अखिलेश ने बताया, क्यों डिलीट किया था राजा भैया वाला ट्वीट

Related posts

महिला दिवस पर गोवर्धन पुलिस का ऐलान, हमेशा युवतियों के साथ है गोवर्धन पुलिस, एक फोन पर पुलिस करेगी युवतियों की मदद, कोई मनचला युवतियों को नहीं करेगा परेशान, शासन के आदेश पर पुलिस ने लगाया था कैंप, स्कूल और कॉलेजो में कैम्प लगाकर दिए टिप्स, छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स और नंबर दिए।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

लखनऊ में 6 ACP के ट्रांसफर- देखें लिस्ट

Desk
2 years ago

पुलिस ने हथियार सप्लायर गाज़ी को किया गिरफ्तार, अनूपशहर के जिनाई का ग्राम प्राधान विजय कुमार भी हथियार सप्लाई के धंदे में शामिल, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार। गाज़ी का बाप पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार। बुलन्दशहर की जहांगीराबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version