Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा-बसपा में चुनावी गठबंधन हुआ तय, रालोद को मिली 3 लोकसभा सीटें

sp bsp alliance

sp bsp alliance

आगामी लोक सभा चुनावो के पहले 3 राज्यों के नतीजे सभी पार्टियों के लिए हैरान कर देने वाले हैं। अब लोक सभा चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर चर्चाएँ तेज हो गयी हैं। ख़बरें मिल रही है कि इस गठबंधन की रूपरेखा तैयार हो गयी है और बहुत जल्द इसका आधिकारिक ऐलान होने की संभावनाएं हैं। चर्चा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती  के जन्मदिन पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और बसपा में गठबंधन का एलान हो सकता है।

गठबंधन की रूपरेखा हुई तय :

उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए सपा और बसपा चुनावी गठबंधन तय हो गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मायावती की बीएसपी 38 सीटों पर, अखिलेश की समाजवादी पार्टी 37 और अजीत सिंह की रालोद 3 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हालाँकि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में समर्थन देने के बाद भी उसे इस गठबंधन में नहीं रखा गया है। हालाँकि सोनिया और राहुल गांधी के लिए गठबंधन में रायबरेली और अमेठी सीट छोड दी गई है।

जन्मदिन पर हो सकता है ऐलान :

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाती है। मायावती इसी दिन ‘ब्लू-बुक’ नाम की किताब व पार्टी के कैलेंडर जारी करती हैं। ब्लू-बुक में पार्टी की वर्ष भर की गतिविधियों का लेखाजोखा होता है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मायावती का यह जन्मदिन काफी खास हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और बसपा में गठबंधन का एलान हो सकता है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

फतेहपुर- रेप के बाद हत्या कर किशोरी के शव फेका

kumar Rahul
7 years ago

मुजफ्फरनगर: 12 बाल श्रमिकों पकड़कर भेजा गया चिकित्सालय

Shivani Awasthi
7 years ago

बदायूं: महान दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत सैंकड़ों ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी

Shashank
7 years ago
Exit mobile version