सपा बसपा गठबंधन महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर मिलकर लडेगा चुनाव

उत्तराखंड व मध्यप्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में भी गठबंधन के तहत सपा बसपा गठबंधन लड़ेंगे चुनाव।  समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को घोषणा की कि वे महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की घोषणा करते हुए सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि दोनों दल मिलकर समाज के करीब ”85-90 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • गठबंधन ने भाजपा और कांग्रेस से निराश लोगों के लिए तीसरे मोर्चे का विकल्प दिया है।
  • अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि  सच तो यह है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
  • जनता की राय में और उसके रिपोर्ट कार्ड में 10 में केवल 0 अंक ही दिए जा सकते हैं।
  •  मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा दावा कानून व्यवस्था में सुधार का है। यह सफेद झूठ है।
  • गृहमंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि यूपी में सबसे अधिक साम्प्रदायिक घटनाओं और मौतों को दर्ज किया गया है।
  • पुलिस ने मुख्यमंत्री की ठोको नीति को अपनाते हुए निर्दोष 63 लोगों के एनकाउण्टर कर दिए।
समाज के 85-90 प्रतिशत समाज का प्रतिनिधित्व करते है हम : अबू आसिम आजमी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आजमी ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल ने मुस्लिमों, दलितों और पिछड़े वर्गों को ”असहाय बना दिया है क्योंकि लोगों के पास कोई तीसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने दावा किया, ”हालांकि, सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ने के हमारे फैसले के बाद, तीसरा मोर्चा उपलब्ध रहेगा। हम समाज के 85-90 प्रतिशत समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • उन्होंने आरोप लगाया, ”देश में धर्मनिरपेक्षता खत्म होने के कगार पर है।
  • जो खुद को चौकीदार बोलते हैं वे सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और झूठ फैलाते हैं।
  • आजमी ने दावा किया कि सपा-बसपा गठबंधन इतना मजबूत है
  • कि यह महाराष्ट्र में भाजपा को 5-7 से ज्यादा सीटें नहीं जीतने देगा।
संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें