सपा-बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों की जारी की लिस्ट

जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां अपने अंतिम चरण पर है। वैसे ही उत्तर प्रदेश में गठबंधन में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव के लिए लिस्ट जारी कर दी है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने यह ऐलान कर दिया है कि कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव, सपा जहां राज्य की 37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हो तो वहीं दूसरी तरफ बसपा 38 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

 

  • सपा 37, बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
  • सपा और बसपा में 75 सीटों का बंटवारा
  • कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल में सपा लड़ेगी
  • गाजियाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद में सपा लड़ेगी
  • मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली में सपा लड़ेगी
  • पीलीभीत, खीरी, हरदोई, उन्नाव में सपा लड़ेगी
  • लखनऊ में भी समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी
  • इटावा, कन्नौज, कानपुर में भी सपा चुनाव लड़ेगी
  • झांसी में भी समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी
  • बांदा, कौशाम्बी, फूलपुर में भी सपा के खाते में
  • इलाहाबाद में भी समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी
  • बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा सपा लड़ेगी
  • गोरखपुर में भी समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी
  • महराजगंज, कुशीनगर, आजमगढ़ में सपा लड़ेगी
  • बलिया, चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज सपा के खाते में
  • वाराणसी में समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार होगा
  • यूपी में 38 सीटों पर बीएसपी चुनाव लड़ेगी
  • सहारनपुर, बिजनौर, नगीना बीएसपी के खाते में
  • अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर बीएसपी लड़ेगी
  • मेरठ में बहुजन समाज पार्टी का उम्मीदवार
  • आगरा, अलीगढ़ भी बीएसपी के खाते में
  • फतेहपुर सीकरी, आंवला, शाहजहांपुर बीएसपी लड़ेगी
  • धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख में बीएसपी चुनाव लड़ेगी
  • मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ बीएसपी लड़ेगी
  • फर्रूखाबाद, अकबरपुर, जालौन में बीएसपी लड़ेगी
  • हमीरपुर, फतेहपुर, अम्बेडकरनगर में बीएसपी लड़ेगी
  • कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज में बीएसपी लड़ेगी
  • बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया बीएसपी के खाते में
  • बांसगांव, लालगंज, घोसी, सलेमपुर बीएसपी लड़ेगी
  • जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, भदोही बीएसपी लड़ेगी
  • रायबरेली-अमेठी गठबंधन ने कांग्रेस के लिए छोड़ी

राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से दो सीटें (अमेठी और रायबरेली) कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को तीन सीटें दी गई हैं। आरएलडी को मथुरा के हिस्से में उसकी परंपरागत मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें आईं हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर सीटें एसपी तो पूर्वी यूपी की ज्यादातर सीटें बीएसपी के खाते में आई हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की अगुवाई वाले को घेरने के लिए सपा और बसपा ने गठबंधन कर कड़ी चुुनौती दी है। उधर, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने सपा-बसपा गठबंधन (SP- BSP Alliance) पर सवाल उठाया। मुलायम ने कहा कि मायावती (Mayawati) को आधी सीट क्यों दी गई। हम अकेले 80 में 39 जीते थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश टिकट नहीं तय कर पा रहे तो हमें बताएं, हम तय कर देंगे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें