Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दिल्ली में होने वाली बैठक में सपा रालोद को दे सकती है अपने कोटे की एक-दो सीटे

SP can give RLD one-two seat to his quota in Delhi meeting

SP can give RLD one-two seat to his quota in Delhi meeting

दिल्ली में होने वाली बैठक में सपा रालोद को दे सकती है अपने कोटे की एक-दो सीटे

मायावती और अखिलेश यादव की 12 जनवरी को हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया था। पर इसमें राष्ट्रीय लोकदल या अन्य दलों के बारे में नहीं किया गया था कोई जिक्र। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ होने वाली बैठक में गठबंधन की गांठ खुल सकती है। पर अब सूत्रों की माने तो सपा अपने कोटे की एक-दो सीट रालोद को दे सकती है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था कि रालोद की सीटों के बारे में अलग से बता दिया जाएगा।

चार से कम सीट मिलने पर गठबंधन से अलग हो सकता है रालोद

रालोद ने पांच सीटों पर दावेदारी जताई है। माना जा रहा है कि इन दो सीटों के अलावा उसे एक-दो सीट और दी जा सकती हैं। ये सीट सपा के कोटे की होगी।  16 जनवरी को दिल्ली में अखिलेश व जयंत की बैठक में इस पर सहमति बन सकती है। अखिलेश यादव मंगलवार को मायावती को जन्म दिन की बधाई देने के बाद दिल्ली चले जाएंगे।  वह रात में दिल्ली में रुकेंगे। बुधवार को उनकी जयंत से बातचीत प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक चार से कम सीट मिलने पर  रालोद गठबंधन से अलग भी हो सकता है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

आगरा: खैरागढ़ चेयरमैन अनिल गर्ग ने सपा छोड़कर ज्वाइन की प्रसपा

Shashank
6 years ago

मथुरा -बेखौफ मनचलों की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Desk
2 years ago

बुलंदशहर पुलिस ने डीजीपी को बनाया झूठा, रातोंरात बदलें दो बदमाशों के नाम  

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version