Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लोकसभा 2019 चुनाव के लिए उन्नाव सीट से इन्हें ही उतार सकती है सपा

लोकसभा 2019 चुनाव के लिए उन्नाव सीट से इन्हें ही उतार सकती है सपा

उन्नाव लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर से सटी हुई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) साक्षी महाराज को उतारकर यहां से कमल खिलाने में कामयाब रही थी। उन्नाव लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर से सटी हुई है। कानपुर शहर से लगे होने के नाते उन्नाव चमड़े के कारोबार के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सियासी तौर पर यह इलाका किसी दौर में कांग्रेस का मजबूत दुर्ग हुआ करता था, लेकिन वक्त के साथ बीजेपी अपनी जगह बनाती चली गई। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) साक्षी महाराज को उतारकर यहां से कमल खिलाने में कामयाब रही थी।

आईये दौड़ते है उन्नाव के राजनीती इतिहास पर एक नजर

आजादी के बाद से 2014 तक उन्नाव संसदीय सीट पर 16 बार आम चुनाव और एक बार उपचुनाव हुए हैं। इनमें से कांग्रेस 9 बार जीतने में सफल रही जबकि चार बार बीजेपी जीत चुकी है और सपा, बसपा और जनता पार्टी एक-एक बार जीतने में सफल रही हैं। उन्नाव लोकसभा सीट पर पहली बार 1952 में चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस के विश्वंभर दयाल त्रिपाठी जीतने में सफल रहे थे। कांग्रेस 1971 तक लगातार 6 बार जीतने के बाद 1977 में जनता पार्टी के हाथों मात खानी पड़ी। जनता पार्टी के राघवेंद्र सिंह जीतकर संसद पहुंचे। हालांकि 1980 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर वापसी और 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए चुनाव में इस सीट पर कब्जा बनाए रखा।

जानते है क्या है उन्नाव सीट के जातीय समीकरण

अगर बात की जाये उन्नाव के जातीय समीकरण की तो उन्नाव लोकसभा सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या 31,08,367 है।  इसमें  82.9 फीसदी ग्रामीण और 17.1 फीसदी आबादी शहरी है।  2017 के हुए विधानसभा चुनाव के मुताबिक इस संसदीय सीट पर 21,71,025 मतदाता और 2,303 मतदान केंद्र हैं।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी
[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

योगी राज में बदमाशों का जंगलराज, दो दिन में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या!

Sudhir Kumar
7 years ago

बहराइच: टिन सेट लगा रहा लेबर ऊपर से नीचे गिरा

Shani Mishra
6 years ago

हरदोई।पत्नी की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Desk
3 years ago
Exit mobile version