संगीत के नाम से प्रसिद्ध कैराना की सीट से सपा इसे लड़ा सकती है लोकसभा का चुनाव

संगीत के नाम से प्रसिद्ध कैराना अब राजनैतिक की बजह से सुर्ख़ियों में आ गया है। जिस पर अगर देखा जाये तो समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल का काफी मजबूतीकरण है। कैराना लोकसभा चुनाव में सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी और राष्ट्रीय लोकदल के हिस्से में नूरपुर लोकसभा सीट आ सकती है।

  • जिसमे गठबंधन में इस सीट को सपा ने हासिल किया है।
  • अब इसमें बसपा व रालोद मिलकर सपा उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
  • इस सीट से सांसद रहे हुकुम सिंह का निधन हो  जाने से कैराना में उप-चुनाव की ज़रूरत आन पड़ी थी।
  • जिसमे रालोद की उम्मीदवार ने सपा के समर्थन से जीत हासिल की थी।
  • हलाकि लोकसभा चुनाव के तिथि का एलान अब तक नहीं हुआ है।
  • लेकिन बसपा व सपा सीटों की लिस्ट जारी होने से माहौल बनना शुरू हो गया है।
भाजपा और सपा के बीच अगला चुनावी युद्ध मैदान होगा कैराना

भाजपा और सपा के बीच अगला चुनावी युद्ध कैराना की धरती पर होने की सम्भावना जताई जा रही है। जिस पर अगर दावेदारियों की बात की जाये तो प्रो. सुधीर पंवार, किरणपाल सिंह कश्यप और एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर का नाम सामने आ रहा है। जिसमे सबसे ज्यादा मजबूती पर प्रो. सुधीर पंवार को माना जा रहा है। कैराना लोकसभा सीट पर 17 लाख वोटर हैं जिनमें तीन लाख मुस्लिम, चार लाख बैकवर्ड (जाट, गुर्जर, सैनी, कश्यप, प्रजापति और अन्य शामिल) और क़रीब 1.5 लाख वोट जाटव दलितों के हैं, जो बसपा का पारंपरिक वोटबैंक माना जाता है।

  • इन पर मंथन किया जाये तो प्रो. सुधीर पंवार को सपा उतार सकती है कैराना से अपना उम्मीदवार।
किराना घराना ने देश को दिए एक बढ़कर एक उस्ताद

उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यसभा चुनावों की लड़ाई में बसपा के जबड़े से जीत छीनने वाला मरहम कुछ काम ज़रूर आया, लेकिन दो अहम लोकसभा सीट पर हार पचाना आसान नहीं।  राज्यसभा चुनावों में भाजपा ने ‘चालाकी’ कर भले बाज़ी जीत ली हो, लेकिन सपा के साथ गठबंधन से ज़ाहिर है, उत्तर प्रदेश के दो चुनावो के बाद अब 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने की मारक तरकीब दे दी है। पांच साल पहले ये इलाका सुर्खियों में था और वजह थी साम्प्रदायिक दंगे। हालांकि, इसका एक पक्ष और भी है जिसके बारे में शायद ज़्यादा लोगों को जानकारी न हो।  किराना घराना ने एक से एक बढ़कर उस्ताद इस देश को दिए हैं, घराने के संस्थापक भाइयों अब्दुल करीम ख़ान-अब्दुल वाहिद ख़ान के अलावा, सवाई गंधर्व, भीमसेन जोशी, हीराबाई बरोडकर, गंगूबाई हंगल से लेकर प्रभा अत्रे जैसे बड़े नाम हैं।

  • वह कैराना की ज़मीन से पनपी है और उसका डेढ़ सौ साल का इतिहास है।
  • ख़ास तौर पर ख़याल गायिकी के मामले में उसकी बहुत प्रतिष्ठा है।
संगीत से ज़्यादा अब राजनीति की वजह से होती हैं कैराना की चर्चा

लेकिन संगीत से ज़्यादा अब कैराना की चर्चा राजनीति की वजह से होती है। उत्तर प्रदेश की ये सीट समूचे प्रदेश की हवा का अंदाज़ा देने का दमख़म रखती है। कम से कम पिछले दो चुनावों का चलन यही बताता है। भाजपा ने साल 2014 में 80 में से 73 लोकसभा सीटें जीतकर धमाका कर दिया था। हुकुम सिंह को 5.65 लाख वोट मिले थे जबकि सपा और बसपा के उम्मीदवारों को 3.29 लाख और 1.60 लाख वोट मिले थे। अगर सपा-बसपा के वोट जोड़ लिए जाएं तो भी भाजपा आगे है। लेकिन 2014 और 2018 की कहानी अलग भी हो सकती है।

  • आज जिस कैराना की चर्चा राजनीतिक वजहों से हो रही है।
  • वह भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपरा को जानने-मानने वालों के लिए तीर्थस्थल की तरह है।
  • जिसे किराना घराना के नाम से दुनिया जानती है।
 भाजपा पर भारी पड़ेगा सपा-बसपा की गठबंधन
  • एक समाचार पत्र के सर्वे  के मुताबिक साल 2017 में अगर सपा-बसपा को मिले वोट देखे जाएं।
  • उसके हिसाब से 2019 का अंदाज़ा लगाया जाए तो सपा-बसपा की गठबंधन भाजपा पर भारी पड़ेगी।
  • गठबंधन 57 सीटें ले उड़ेगा और एनडीए के पास सिर्फ़ 23 बचेंगी, साल 2014 की तुलना में 50 कम।
  • साल 2017 में भाजपा ने शुरुआती चारों जीती, जबकि पांचवीं सपा के खाते में गई थी।
रिपोर्ट-  संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें