उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में परिवार का झगड़ा एक बार फिर से मुखर होता नजर आ रहा है, पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।

सपा प्रमुख के साथ बैठक करेंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष:

  • समाजवादी पार्टी में परिवार का झगड़ा एक बार फिर से मुखर नजर आने लगा है।
  • टिकट बंटवारे पर गुरुवार को पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 5 केडी में बैठक बुलाई थी।
  • जिसके बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ बैठक करेंगे।
  • ज्ञात हो कि, प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के दौरान सपा प्रमुख ने सीएम अखिलेश द्वारा दी गयी प्रत्याशियों की लिस्ट को नजरअंदाज कर दिया था।
  • इसके साथ ही सपा प्रमुख ने सीएम अखिलेश के कई करीबियों के टिकट पर कैंची भी चला दी थी।

पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन:

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बीच बैठक होने वाली है।
  • बैठक का आयोजन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया है।
  • जहाँ थोड़ी देर में सपा प्रमुख और सपा प्रदेश अध्यक्ष पहुचेंगे।
  • सपा कार्यकर्ता भारी संख्या में पार्टी कार्यालय पर जमा हो रहे हैं।
  • वहीँ ऐसा भी कहा जा रहा है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बाहुबली अतीक अहमद पर पुलिस ने कसा शिंकजा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें