उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में बीता दिन काफी ख़ास रहा है। पहले अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को नाटकीय घटनाक्रम के चलते समाजवादी पार्टी से बहार कर दिया गया और फिर आज वैसे ही दोनों को वापस भी ले लिया गया। इसी बीच बीते दिन रामगोपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था मगर मुलायम सिंह ने उसे अवैध करार दिया था। मगर आज जब अखिलेश मुलायम से मिले तो उन्होंने आखिरकार अधिवेशन करने पर मना ही लिया।

जनेश्वर मिश्र पार्क में होगा अधिवेशन :

  • रामगोपाल यादव द्वारा पहले अचानक राष्ट्र्री अधिवेशन का आयोजन किया था।
  • मगर सपा प्रमुख ने उसे अवैध करार देते हुए अखिलेश और रामगोपाल को पार्टी से बाहर निकाल दिया था।
  • आज जब सीएम अखिलेश ने मुलायम के आवास पर आजम खां संग उनसे मुलाक़ात की।
  • मंत्री आजम खां ने ही इन दोनों के बीच मध्यस्थ का काम करते हुए दोनों नेताओं का निष्कासन वापस लिया।
  • इसके बाद ही उन्होंने ऐलान किया कि सम्मलेन टलेगा नहीं और कल लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित किया गया है।
  • अखिलेश यादव सहित पार्टी के सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से यहाँ पहुँचने की बात कही है।
  • हालाँकि इन सबसे समाजवादी पार्टी को कितना नुकसान हुआ है, इसका जवाब आने वाले चुनाव में पता चल जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें