उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचे घमासान में सुलह का कोई भी तरीका काम नहीं आ रहा है। इसी बीच सपा प्रमुख बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुँचे थे, जहाँ उन्होंने पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं से भावुकता पूर्ण संवाद:

  • समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बाद सपा प्रमुख बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुँचे थे।
  • इस दौरान सपा प्रमुख के साथ शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे।
  • इसके साथ ही सपा प्रमुख ने पार्टी में मौजूद कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
  • सपा प्रमुख अपने पूरे संबोधन के दौरान बहुत ही भावुक नजर आये।

[ultimate_gallery id=”45123″]

रामगोपाल यादव पर हमला:

  • सपा प्रमुख ने 11 जनवरी को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन के दौरान सपा प्रमुख का पूरा जोर रामगोपाल यादव पर रहा।
  • मुलायम सिंह यादव ने कार्यालय में कहा कि, रामगोपाल यादव पार्टी को तोड़ना चाहते हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, रामगोपाल को नई पार्टी बनानी है।
  • सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश को भी नसीहत दी।

अखिलेश ही होंगे मुख्यमंत्री:

  • सपा प्रमुख ने आगे अपने संबोधन में अखिलेश यादव का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही हैं।

ये भी पढ़ें: अब मेरे पास सिर्फ कार्यकर्ता ही बचे हैं- मुलायम सिंह यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें