उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव सोमवार 16 जनवरी को पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। जहाँ सपा प्रमुख ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। यह मुलाकात सपा कार्यालय के बंद कमरे में आयोजित की गयी थी।

बंद कमरे में छलका सपा प्रमुख का दर्द:

  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव सोमवार को पार्टी ऑफिस पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने कार्यालय पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं से बात की।
  • यह बातचीत सपा कार्यालय के अंदर एक बंद कमरे में आयोजित की गयी थी।
  • बंद कमरे में कार्यकर्ताओं के सामने सपा प्रमुख का दर्द छलका।
  • उन्होंने कहा कि, मैंने अखिलेश को 3 बार बुलाया पर वो एक मिनट के लिए आये और मेरी बात सुने बिना चले गए।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, अखिलेश मेरी बात नहीं सुन रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश को आज भी मैंने बुलाया था लेकिन वो नहीं आये।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, अखिलेश अब बार-बार बुलाने पर भी नहीं आते हैं।

मेरा साथ दें सभी कार्यकर्ता:

  • सपा प्रमुख ने आगे कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, सभी कार्यकर्ता मेरा साथ दें।
  • मुलायम सिंह ने आगे कहा कि, एक बार मेरी बातचीत सुनकर बीच में चले गए थे।
  • साथ ही सपा प्रमुख ने कहा कि, यदि अखिलेश नहीं मानें तो उनके खिलाफ चुनाव लडूंगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें