उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियों सहित प्रदेश की समाजवादी सरकार भी चुनाव की तैयारियो में लग गयी है। बीते दिनो से पार्टी में बहुत सी उठा-पटक चल रही है। पहले शिवपाल सिंह यादव द्वारा 175 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा सुप्रीमो को अपनी पसंद के 403 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची सौपीं थी। बुधवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।

जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा उन्हें सम्मान दिया जायेगा:

  • बुधवार 28 दिसम्बर को सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर आगामी चुनाव में टिकट वितरण पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, बहुत लोगों ने टिकट मांगा था, जिन्हें नहीं मिल पाया दोबारा सरकार आने पर उनका सम्मान करेंगे।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, नाराजगी बाद में पहले सरकार बनाओ।
  • गौरतलब है कि, टिकट वितरण पर सपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एक बाद फिर आमने सामने आ गये हैं।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, टिकट बांटना मुश्किल का काम होता है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, किसी अच्छे उम्मीदवार को टिकट न मिलने पर दुःख होता है।

प्रधानमंत्री करते हैं सरकार की तारीफ:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, देश का प्रधानमंत्री भी उनकी सरकार की तारीफ करता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस्तीफा दे दूं तो आपकी साख होगी।

ये भी पढ़ें: 325 सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने की उम्मीदवारों की घोषणा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें