उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने आवास में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं।

मीडिया के लोग समझते हैं:

  • सपा प्रमुख ने पार्टी के सियासी संकट के मद्देनजर सपा प्रमुख ने शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मीडिया के लोग सब समझते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बहुत जरुरी निर्णय है, जो पार्टी के हित में होगा।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, अखिलेश से पूछा कि, बिना जानकारी के लिस्ट कैसे जारी की?
  • मुलायम सिंह ने आगे जानकारी दी कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा किसी को लिस्ट जारी करने का अधिकार नहीं है।
  • साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है ये आप जानो।

अनुशासनहीनता के लिए कार्रवाई क्यों न की जाए:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, सीएम अखिलेश ने जो अनुशासनहीनता दिखाई है, उसके लिए कार्रवाई क्यों न की जाये?
  • इसके साथ ही सपा प्रमुख ने प्रेस वार्ता में रामगोपाल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित करने की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री का भविष्य खतरे में:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश गुटबाजी कर रहे हैं।
  • साथ ही सपा प्रमुख ने सीएम अखिलेश को चेतावनी देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, रामगोपाल सीएम अखिलेश को बर्बाद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश को पार्टी से निकाला गया:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी 6 साल से पार्टी के लिए निष्काषित कर दिया है।
  • वहीँ पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि, पार्टी मुख्यमंत्री तय करेगी।
  • सीएम अखिलेश को अनुशासनहीनता के आधार पर पार्टी से निष्कासित किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें