उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के विवाद में सुलह की गुंजाईश अभी नजर नहीं आ रही है। यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने का समय बचा हुआ है। वहीँ चुनाव की तैयारियों पर बात करें तो समाजवादी पार्टी अभी सबसे पीछे चल रही है।
सपा प्रमुख करेंगे प्रेस कांफ्रेंस:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव बुधवार 11 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।
- यह प्रेस कांफ्रेंस सपा प्रमुख 10 बजे पार्टी मुख्यालय पर करेंगे।
- गौरतलब है कि, 10 जनवरी को सपा प्रमुख और अखिलेश यादव के बीच एक घंटा बैठक चली थी।
- जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि, कांफ्रेंस में सपा प्रमुख कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
- ज्ञात हो कि, समाजवादी पार्टी मौजूदा समय में विषम परिस्थितियों से जूझ रही है।
सिंबल पर दो फाड़:
- समाजवादी पार्टी में नेतृत्व से शुरू हुआ विवाद अब प्रभुता का झगड़ा बन गया है।
- पार्टी में मौजूदा समय में दो खेमे बने हुए हैं, एक खेमा मुलायम सिंह यादव और दूसरा अखिलेश यादव।
- दोनों ही खेमे पार्टी के नाम और सिंबल पर हक़ के लिए चुनाव आयोग के पास जा चुके हैं।
- इसके साथ ही चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो चुकी है।
- यदि हालात इसी प्रकार रहे तो मुख्यमंत्री अखिलेश जो बहुमत लाने का दावा करते हैं, उसे ठेस पहुँच सकती है।
ये भी पढ़ें: 4.4 टन वजन के 10 हजार कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#10 बजे अपने आवास 5 वीडी
#Mulayam Singh
#mulayam singh press conference
#Samajwadi Party chief Mulayam Singh Yadav
#SP Chief mulayam singh
#sp chief mulayam singh press conference today at lucknow
#उत्तर प्रदेश
#कलह पर हो सकता है 'बड़ा फैसला'
#यूपी विधानसभा चुनाव
#सपा प्रमुख करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
#सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार