उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार 22 जनवरी को पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। गौरतलब है कि, सपा के घोषणा पत्र कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। वहीँ सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी।

आजम के साथ कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद कार्यालय पहुंचे सपा प्रमुख:

  • समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था।
  • कार्यक्रम में सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।
  • लेकिन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के घोषणा पत्र कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी।
  • जिसके बाद सपा नेता आजम खान सपा प्रमुख को लेने उनके आवास पहुंचे थे।
  • लेकिन सपा प्रमुख ने कार्यक्रम में फिर भी शिरकत नहीं की।
  • इसके बाद सपा प्रमुख आजम खान के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम स्थल के बजाय कार्यालय में अपने कमरे में चले गए।

अखिलेश यादव और डिंपल भी पहुंचे:

  • सपा प्रमुख ने रविवार को आयोजित घोषणा पत्र कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख आजम खान के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे थे।
  • अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ पार्टी कार्यालय में सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें