उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव रविवार 8 जनवरी को दिल्ली गए थे। जहाँ 9 जनवरी को उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नसीम जैदी से मुलाकात की। इस दौरान सपा प्रमुख ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पार्टी पर हक़ साबित करने के लिए हलफ़नाम भी पेश किया।

करीब आधे घंटे तक चली बैठक:

  • सपा प्रमुख मुलायम ने सोमवार को चुनाव आयोग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की।
  • इस दौरान सपा प्रमुख ने पार्टी पर हक़ जताने के लिए हलफनामा भी पेश किया।
  • बैठक में सपा प्रमुख के साथ अमर सिंह और शिवपाल सिंह भी मौजूद रहे थे।
  • साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ सपा प्रमुख की बैठक करीब आधे घंटे चली।
  • बैठक के बाद सपा प्रमुख ने आयोग से बाहर आ कर मीडियाकर्मियों से बात की।

पार्टी में कुछ समस्याएँ हैं:

  • चुनाव आयोग के साथ बैठक खत्म कर बाहर निकले सपा प्रमुख ने मीडिया से बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, पार्टी में कुछ समस्याएं हैं।
  • साथ ही सपा प्रमुख ने बिना नाम लिए रामगोपाल यादव पर भी हमला बोला।

विवाद के पीछे एक ही आदमी:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, परिवार में झगड़े के पीछे केवल एक ही आदमी है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, उम्मीद है कि, जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जायेगा।
  • सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, उनके और उनके बेटे के बीच कोई भी झगड़ा नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें