उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।
काले धन की लड़ाई सपा ने लड़ी:
- समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की।
- जिसका आयोजन सपा कार्यालय में किया गया था।
- सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में प्रेस वार्ता में पहुंचे लोगों को धन्यवाद् दिया।
- उन्होंने आगे कहा कि, काले धन की लड़ाई सपा ने लड़ी है।
संबोधन के कुछ अंश:
- काले धन के खिलाफ हम भी हैं।
- पीएम मोदी ने एकाएक नोट बंद कर दिए।
- सपा ने सबसे बड़ी लड़ाई लड़ी है।
- भाजपा ने कालाधन लाने का वादा किया था।
- हम भी चाहते हैं कि, चुनाव में कालाधन न लगे।
- कालेधन को लेकर भाजपा ने भी झूठ बोला है।
- 30 से 45 हजार रुपये तोला सोना हो गया है।
- नोट बंद होने से सोने के दाम बढ़ गए।
- देश की पूरी जनता परेशान है।
- आम जनता को जरुरत का सामान नहीं मिल रहा है।
- भाजपा चुनाव देख रही है, जनता को नहीं।
- जनता को दवाइयां नहीं मिल रहीं हैं।
- नोट बंद होने से देश में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है।
- नोट बंदी का फैसला कुछ दिनों के लिए वापस होना चाहिए।
- देश की जनता को एक हफ्ते का समय देना चाहिए।
- नोट बंद होने से शादियाँ नहीं हो रही हैं।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अविश्वास पैदा किया है।
सपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी:
- सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेस में पार्टी के गठबंधन की खबर को सिरे से नकार दिया।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार