उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था।

सपा प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी सरकार द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • यह कार्यक्रम 5केडी स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर किया गया।
  • कार्यक्रम में सपा पार्टी के कई मंत्री, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम में सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

देश के पहले समाजवादी प्रधानमंत्री थे चंद्रशेखर:

  • पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि, “चंद्रशेखर देश के पहले समाजवादी प्रधानमंत्री थे”।
  • पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के संघर्ष की कहानी पर सपा प्रमुख ने कहा कि, “चंद्रशेखर जी ने हमेशा गरीब किसानों की भलाई के लिए संघर्ष किया”।
  • सपा प्रमुख ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, “चन्द्रशेखर जी का साथ हमने कभी नहीं छोड़ा”।

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि:

  •  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, “समाजवादी लोगों ने देश को रास्ता दिखाया है”।
  • साथ ही सूबे के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने कहा कि, “यूपी में समाजवादी सरकार बनेगी”।
  • साथ ही सूबे की ध्वस्त कानून व्यस्व्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, “पुलिस की कमी को दूर करेंगे”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें