उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार 11 फरवरी को संपन्न हो चुका है, जिसके तहत सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोमवार 13 फरवरी को एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया है।

अपर्णा यादव के प्रचार अभियान में शामिल होंगे राज बब्बर:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है।
  • जिसके बाद से दलों ने अन्य चरणों के लिए प्रचार अभियान को बढ़ा दिया है।
  • इसी क्रम में सोमवार को सपा और कांग्रेस ने एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया है।
  • यह प्रचार अभियान कैंट से सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव के लिए आयोजित की गयी है।
  • इस जनसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी शामिल होंगे।

3 बजे होगा कार्यक्रम:

  • सूबे की समाजवादी पार्टी की कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अपर्णा यादव सोमवार को अपने प्रचार अभियान के तहत जनसभा करेंगी।
  • यह जनसभा सदर पुलिस चौकी के पास आयोजित की गयी है।
  • जनसभा कार्यक्रम की शुरुआत 3 बजे से की जाएगी।
  • इस जनसभा में अपर्णा यादव के साथ राज बब्बर, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शामिल होंगे।
  • इसके अलावा सपा नेता नरेश अग्रवाल भी जनसभा में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: आज़म खान के बिगड़े बोल, अमर सिंह को बोल दिया…..

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें