प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी का बड़ा झटका दिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया अपने कई समर्थकों और सपा पदाधिकारियों के साथ प्रसपा में शामिल हो गए। उन्हें शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शिवकुमार बेरिया के आने से प्रसपा मज़बूत होगी। उन्होंने दावा किया कि बेरिया के आने से समाजवादी पार्टी कानपुर देहात से साफ हो जाएगी। वहीं आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण के कदम पर सहमति जताते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आर्थिक आधार पर गरीब सवर्णों को आरक्षण मिलना चाहिए।

उधर बेरिया के अलावा कांग्रेस के नेता हर्षवर्धन पांडेय ने भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। बता दें हर्षवर्धन कमलापति त्रिपाठी के नाती हैं। उधर लोकसभा चुनावों की तैयारी पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा​ कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस से गठबंधन की बात पर शिवपाल सिंह यादव ने साफ किया कि उनकी पार्टी बीजेपी को छोड़ सभी सेक्युलर पार्टियों के साथ समझौते को तैयार है। उन्होंने कहा कि सम्मानजनक सीटें मिलने पर वह किसी के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं। वहीं सपा के साथ गठबंधन पर शिवपाल सिंह यादव ने सपा पर अपमान करने का आरोप लगाया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें