उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में चुनाव निशान की जंग खत्म हो चुकी है, चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल का निशान सौंप दिया है। जिसके बाद सूबे का राजनीतिक गलियारा एक बार फिर से सपा-कांग्रेस-आरएलडी के गठबंधन की खबरों से गर्म हो चुका है।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी मंथन बैठक:
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को सपा-कांग्रेस-RLD गठबंधन की घोषणा हो सकती है।
- चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री अखिलेश को साइकिल का निशान मिलने के बाद गठबंधन की दिशा तय हो गयी थी।
- जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं की ओर से भी गठबंधन के समर्थन में बयानबाजी शुरू हो गयी थी।
- इसके साथ ही बुधवार को 5 केडी में मुख्यमंत्री अखिलेश ने गठबंधन पर मंथन बैठक भी की थी।
- बैठक में रामगोपाल यादव समेत मुख्यमंत्री अखिलेश के समर्थक नेता मौजूद थे।
हुआ सीटों का बंटवारा:
- सपा-कांग्रेस-RLD के गठबंधन पर लगभग सारी औपचारिकतायें पूरी कर ली गयी हैं।
- सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अखिलेश और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा भी हो चुका है।
- हालाँकि, करीब एक दर्जन सीटों का मामला फंस रहा है, जिस पर कांग्रेस ने सपा से उसकी सुरक्षित सीटें मांगी हैं।
- वहीँ ऐसा भी जानकारी प्राप्त हुई है कि, सपा के करीब एक दर्जन प्रत्याशी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#chief minister akhilesh
#chief minister akhilesh will announce sp congress rld alliance.
#cm akhilesh meeting
#RLD
#sp congress rld alliance
#sp congress rld alliance expected today
#sp congress rld alliance expected today after cm akhilesh meeting
#आरएलडी
#औपचारिक घोषणा
#कांग्रेस
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#राजनीतिक गलियारा
#राष्ट्रीय लोक दल
#सपा
#सपा-कांग्रेस-RLD गठबंधन
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार