Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश ने किया कुछ ख़ास लोगों को टिकट देने से किनारा

समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए लोकसभा चुनाव का आवेदन भी निकाल दिया है। साथ ही कुछ नियम व शर्ते भी इसके लिए जारी की गयी हैं। कई नेताओं ने इस चुनाव के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। इस बीच सपा ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है जिससे हड़कंप मच गया है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी।

अपराधियों को टिकट देने से सपा का किनारा :

समाजवादी पार्टी ने 2019 के चुनाव को जीतने के लिए भाजपा के रास्ते पर चलना शुरू कर दिया है। एक जमाने में समाजवादी पार्टी गुंडों, माफियाओं के लिए पनाहगार कही जाती थी मगर अखिलेश यादव ने सपा में सक्रिय होने के बाद पार्टी में ऐसे लोगों की तादात पहले से काफी कम हो गयी है। अब सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने पूरी तरह अपराधियों से किनारा कर लिया है। यूपी के विधानसभा चुनाव के समय भी अखिलेश यादव ने बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को टिकट नहीं देकर अपने तेवर जाहिर कर दिए थे। 2019 के चुनाव को जीतना सपा के साथ ही अखिलेश यादव के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।

 

ये भी पढ़ें : कासगंज हिंसा पर समाजवादी पार्टी एमएलसी ने दिया बयान

Related posts

मैगी नूडल्स के नमूने फेल, एडीएम प्रशासन ने नेस्ले कम्पनी पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, विक्रेता दुकानदार पर भी लगाया 50 हजार का जुर्माना, साल 2015 में लिया गया था मैगी नूडल्स का नमूना।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

राजधानी में आयोजित हुआ, ‘मन की बात, चाय के साथ’ कार्यक्रम!

Divyang Dixit
8 years ago

सपा नेता राम गोपाल यादव के बयान पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का यादव परिवार पर पलटवार- ये लोग लूटने के लिए हैं, एक खानदान है जो पूरे यूपी पर कब्ज़ा किये है, आजमगढ़ से सैफई तक, एक ही परिवार पूरा चुनाव लड़ रहा है, मोदी जी और सैफई परिवार की कोई तुलना नही है, एक विकास के लिए निकला है तो दूसरा धन उगाने के लिए, कश्मीर में पत्थरबाजी पर कहा-पत्थरबाजी बंद हो जाये तो हर कश्मीरी सम्पन्न हो जाये लेकिन किसकी बदौलत, अमरनाथ – पहलगाम और माता वैष्णो के लिए जो पांच लाख यात्री देश का उतरता है उसकी बदौलत, गोंडा एक जनसभा में पंहुचे थे मंत्री स्वतंत्र।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version