उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के नेतृत्व को लेकर जो घमासान(SP feud) शुरू हुआ था वो यूपी चुनाव के बाद भी बदस्तूर जारी है। अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद न छोड़ने के बाद से सपा में स्थिति और ख़राब हो चुकी है। वहीँ गुरुवार से पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को शिवपाल सिंह यादव ने रामगोपाल यादव पर हमला बोला था, जिसके बाद शनिवार 3 जून को रामगोपाल यादव ने शिवपाल के आरोपों पर पलटवार किया है।

सपा का आंतरिक घमासान(SP feud):

  • सपा में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जो घमासान(SP feud) शुरू हुआ था वो बदस्तूर जारी है।
  • जिसके बाद सपा के दोनों गुटों के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गयी है।
  • इसी क्रम में शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव के बीच जुबानी जंग जारी है।
  • शनिवार को रामगोपाल यादव ने कहा कि, सपा अखिलेश के नेतृत्व में एकजुट है।
  • शिवपाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, बयान देने वाले देते रहते हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, बयानों को कौन पूछता है।
  • गौरतलब है कि, शिवपाल यादव ने कल इटावा में रामगोपाल को चुगलखोर और चापलूस कहा था।

ये भी पढ़ें: मानसिक रोगों से बचाता है रक्‍तदान, जानिए इससे जुड़़े कई फायदे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें