सपा के अधिवेशन में सीएम अखिलेश यादव का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं इस अधिवेशन में अमर सिंह को पार्टी में सबसे बड़े विलेन के रूप में दिखाया गया है। अखिलेश और राम गोपाल यादव के दिशानिर्देश पर हो रहे इस अधिवेशन में अमर सिंह से उनका महासचिव का पद छिन लिया गया है।

शिवपाल यादव पर बड़ा फैसला :

  • अधिवेशन में सर्वसम्मति से शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने पर सहमति बनी।
  • इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद धर्मेंद्र यादव को देने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

अधिवेशन में उठे बड़े कदम :

  • प्रो. राम गोपाल यादव ने अधिवेशन में इशारा किया कि अमर सिंह पार्टी में सबसे बड़े विलेन है।
  • उन्होंने कहा, अमर सिंह को पार्टी से बाहर करने का प्रस्ताव पूरा हो चुका है।
  • सभी ने इस प्रस्ताव पर अपने दस्तखत कर दिए है।
  • जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद अमर सिंह को राष्ट्रीय महासचिव पद से भी हटा दिया जाएगा।
  • इस प्रस्ताव पर सीएम अखिलेश यादव की पूरी सहमति है।
  • वहीं सीएम अखिलेश को अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है।
  • सपा प्रमुख को राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटाकर पार्टी का संरक्षक बनाने पर सहमति बनी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें