सपा में मचे गृहयुद्ध के बीच सुबह अमर सिंह पार्टी से निष्कासित किये गए सीएम अखिलेश यादव के विरोध में नज़र आ रहे थे। लेकिन अखिलेश की वापसी होते ही अमर सिंह ने यू-र्ट ले लिया है।
अमर सिंह का यू-टर्न :
- अमर सिंह ने सीएम अखिलेश की पार्टी में वापसी होते ही सफाई देनी शुरू कर दी है।
- उन्होंने शनिवार दोपहर लंदन से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग की।
- अमर सिंह ने कहा कि वह पार्टी में टूट की वज़ह नहीं है।
- जो आरोप उन पर लग रहें है, वो निराधार हैं।
- मैं पूरे समाजवादी परिवार को एक साथ देखना चाहता हूं।
पहले क्या बोला :
- शनिवार सुबह अमर सिंह ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग कर अखिलेश पर निशाना साधा था।
- उन्होंने सीएम पर तंज कसा था कि ‘बेटा करेंगा राज, बाप जंगल जाएगा’।
- सीएम के निष्कासन फैसले के बाद अमर ने कहा था कि वह मुलायम सिंह के साथ हैं।