उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता अम्बिका चौधरी शनिवार 21 जनवरी को सपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम चुके हैं। जिसके तहत समाजवादी पार्टी को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है।

मुलायम खेमे के नेता थे अम्बिका चौधरी:

  • समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अम्बिका चौधरी सपा को छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं।
  • जिसके बाद अम्बिका चौधरी का समाजवादी पार्टी को छोड़ना यूपी चुनाव से पहले सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
  • गौरतलब है कि, अम्बिका चौधरी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव खेमे के नेता हैं।
  • वहीँ हाल ही में समाजवादी पार्टी के संगठन में कई बदलाव हुए हैं।
  • जैसे अखिलेश यादव ने नेताजी को हटाकर खुद को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया था।

सपा के थिंक टैंक में से एक थे अम्बिका:

  • समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अम्बिका चौधरी ने बसपा का दामन थाम लिया है।
  • जिसके बाद चुनाव से पहले इसे सपा के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
  • वहीँ अम्बिका चौधरी को पार्टी का थिंक टैंक में से एक भी माना जाता है।
  • इसके अलावा अम्बिका चौधरी को सपा प्रमुख का राईट हैण्ड भी कहा जाता है।
  • गौरतलब है कि, अम्बिका चौधरी को अपना टिकट कटने की सम्भावना थी, जिसके चलते अम्बिका बसपा में शामिल हुए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें