उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक के बाद के जिलों में समीक्षा कर रहे हैं जिससे जिले के अफसरों के पसीने छूटने लगे है। एक तरफ सीएम योगी कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की जनपदीय समीक्षा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अफसर व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुटे हुए हैं। इस क्रम में आज सीएम योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा और बुलंदशहर पहुंच रहे हैं जिसको लेकर अफसर पूरी तरह मुस्तैद दिख रहे है। इस बीच सीएम योगी के बुलंदशहर दौरे को देखते हुए समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मलिन बस्ती का करेंगे निरीक्षण :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा दौरे के दौरान तहसील, थाना, अस्पताल, गेहूं क्रय केंद्र, मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे नुमाइश ग्राउंड में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति, प्रमाण पत्र का वितरण, शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस दौरान कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की जनपदीय समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे बुलंदशहर को जायेंगे। सीएम योगी के बुलंदशहर दौरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सपा के जिला महासचिव को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेगी सपा, 15 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

 

 

सपा नेता हुए गिरफ्तार :

बुलंदशहर में सीएम योगी के दौरे को देखते हुए समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बादल यादव को 3 थानों की पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि बादल यादव आज बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर काले झंडे दिखा सकते है। आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे जहाँगीराबाद, औरंगाबाद और गुलावठी थानों के थानेदार बादल यादव को गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुँचे। पहले उन्हें बात करने के लिए बाहर बुलाया गया और फिर उन्हें गाड़ी में बैठने को कह दिया गया। बादल यादव को बुलंदशहर के कोतवाली नगर में रखा गया है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में सरकारी योजनाओं के पात्रों को योजनाओं का लाभ प्रदान करेगे साथ ही कानून-व्यवस्था और विकास संबधी कार्यो की मीटिंग के अलावा गेहूँ क्रय केन्द्र के निरीक्षण का भी कार्यक्रम में है।

 

ये भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा और बुलंदशहर दौरे पर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें