चुनाव सामने आते ही नेताओं का दल बदल का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। सपा ने अशोक प्रधान के रूप में अपना एक शीर्ष नेता खो दिया है। सपा में राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान ने समाजवादी पार्टी की कलह के बीच सपा को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने दिल्ली में  भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

बीजेपी से है मेरी पहचान :

  • बीजेपी में शामिल हुए अशोक प्रधान ने कहा कि आज मैं वापस अपने घर में लौट आया हूं।
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ही मुझे पहचान दी है, बीजेपी ने ही मुझे अशोक प्रधान बनाया।
  • बीजेपी द्वारा मुझे वापस घर में लेने के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं।
  • मैं और मेरे कार्यकर्ता बीजेपी के लिए काम करेंगे।
  • हम उत्तरप्रदेश में सरकार बनाएंगे।
  • पीएम नरेंद्र और अमित शाह के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
  • साथ ही बीजेपी पांचों राज्यों में होने वाले चुनाव में सबसे आगे होगी।

मोेदी और शाह के तारीफों के पुल बांधे :

  • बीजेपी में शामिल हुए अशोक प्रधान ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं, पूरे विश्व में हमारे देश की अलग पहचान बना दी है।
  • आज उनके नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।
  • उन्होंने बिना आराम किए हमेशा यही सोच रखी कि देश को उस ऊचांई तक पहुंचा दूं कि विश्व हमारा लोहा मानें।
  • मोदी सरकार किसानों, गरीबों, उद्योपत्तियों व जनजन के लिए कई योजनाएं लाई।
  • अशोक प्रधान ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी जनजन तक अपनी पहुंच बना रही है।
  • वह कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी से जुड़े सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं।

सोने की चिड़िया बनेगा देश :

  • अशोक प्रधान ने कहा, देश वापस सोने की चिड़िया बनेगा।
  • देश हमेशा से यही चाहता है।
  • मोदी सरकार के नेतृत्व में जनता का यह सपना भी पूरा होगा।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें