[nextpage title=”sp leader” ]

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के सत्ता से विदाई हो गयी है और भाजपा सरकार ने सत्ता में वापसी की है। चुनाव के समय भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश सरकार को जमकर घेरा था मगर सरकार बदलने के बाद भी सीएम योगी की पुलिस कुछ ख़ास कमाल नहीं कर रही है। बीते दिन इलाहाबाद में एक सपा नेता पर जानलेवा हमला (sp leader attacked) हुआ।

[/nextpage]

[nextpage title=”sp leader2″ ]

सपा नेता पर हुआ हमला (sp leader attacked) :

  • समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल सभी को मालूम था।
  • इस सरकार में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी काफी तेजी से देखी गयी थी।
  • इसका फायदा उठा कर चुनाव में भाजपा ने अखिलेश सरकार को घेरते हुए सत्ता से बाहर किया था।
  • भाजपा को इसका काफी फायदा मिला और उसने इतिहास रचते हुए 315 सीटें हासिल की थी।
  • साथ ही कट्टर हिंदुत्व छवि वाले भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया गया था।
  • भाजपा के सरकार में आने के बाद भी कानून व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।
  • बीते दिन सपा के सैदाबाद से जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव पर जानलेवा हमला किया गया।
  • सपा नेता के अनुसार ये हमला खनन माफिया और हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह ने करवाया था।

ये भी पढ़ें, ‘MLC एक्सप्रेस’ का आखिरी स्टेशन विधानसभा है!

  • उन्होंने बताया कि हमलावर पंकज यादव को मारने के लिए पूरी तैयारी के साथ आये थे।
  • सपा नेता ने कहा कि रसूलपुर की ग्रामसभा में हमलावर आये और पंकज यादव पर हमला किया।
  • फायरिंग की आवाज सुनते ही वहाँ पर सैंकड़ों लोग इकठ्ठा हो गये थे और हमलावर भाग खड़े हुए।
  • सपा MLC वासुदेव यादव ने घटनास्थल पर पहुँच कर हमलवारो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
  • पंकज यादव ने डीएम, एसएसपी के पास खनन माफिया के खिलाफ ज्ञापन दिया था।
  • इसी से नाराज होकर खनन माफिया संतोष सिंह ने सपा नेता पर जानलेवा हमला किया।
  • पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है मगर अपराधी अभी भी उसकी पकड़ से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें, PM मोदी ने इमरजेंसी के दौरान कुछ ऐसा बनाया था ‘हुलिया’

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें